gautam Maurya Murder Case: चाकुओं से गोदकर गौतम की हत्या, अब मुख्य आरोपी समीर अली के घर पर चलेगा बुलडोजर
Gautam Maurya Hatyakand: शाहजहांपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में प्रशासन अब मुख्य आरोपी समीर अली के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है. नगर पंचायत की ओर से अंतिम नोटिस जारी कर 20 अगस्त को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. 31 जुलाई को गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी.