Fatehpur News: विदेश में की कमाई, घर लौटा तो 58 लाख गायब! पत्नी और ससुराल वालों पर ठगी का आरोप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें खाड़ी देश से मजदूरी कर लौटे शख्स ने पत्नी और ससुराल वालों पर धोखे से शादी और 58 लाख की ठगी का आरोप लगाया है. पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर पत्नी से जान का खतरा बताया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित के मुताबिक ये लोग शातिर हैं पहले अपनी बहन का निकाह कहीं और करा दिया था, अब दोबारा मेरे साथ कराकर मेरी जमीन हड़प ली और अब धमकी दे रहे हैं. यही नहीं पीड़ित अब खुद को कंगाल बता रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

फतेहपुर निवासी सलमान खान खाड़ी देश में मजदूरी करने गया था, इस बीच इन दस सालों में उसने पैसे जमीन खरीदी थी, जिसे पत्नी और उसके भाई मिर्जा सुफियान ने मिलकर अपने दोनों के नाम करवा लिया. जब वह खाड़ी से वापस लौटा तो उसने पैसों का हिसाब मांगा तो दोनों ने इंकार कर दिया. यही नहीं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. सलमान के मुताबिक उसकी मेहनत की कमाई के 58 लाख रुपए इन्होंने गंवा दिए.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, ‘कहीं न कहीं…'

पहले भी कर चुके ठगी

सलमान ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में ये भी खुलासा किया कि ससुराल वालों ने 2009 में कानपुर के जाजमऊ इलाके में अपनी बेटी की शादी के नाम पर निहालुद्दीन नामक शख्स को ठगा था. फिर 2017 में मिर्जा सुफियान ने अपनी की शादी सलमान से करने का दावा किया, जबकि 2009 में ही उसकी शादी हो चुकी थी. ये लोग जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर पत्नी के जरिए पैसे हड़पते हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी ने मामला संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. उधर सलमान ने कहा कि मैं ससुराल वालों से अपनी जान का खतरा महसूस कर रहा हूं. मेरी पत्नी और साला दोनों मिलकर मुझे कंगाल कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम