Dharm Aastha : इस स्त्रोत से बड़ी कोई पूजा नहीं…गणेश चतुर्थी पर करें ये काम, जो चाहिए मिल जाएगा सबकुछ
Ganesh Chaturthi Rituals : गणेश चतुर्थी पर गणपति की विधिवत पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और शुभ कार्यों में सफलता के रास्ते खुलते हैं. विधिवत पूजा में ऐसा क्या होता है, जो इसे अलग बनाता है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ बेहद प्रभावशाली है. इसके पाठ से धन, संपत्ति, वैभव, यश, कीर्ति और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है. विघ्न-बाधाएं निकट नहीं आतीं. पंडित कल्कि राम कहते हैं कि गवान गणेश की उपासना के लिए गणेश अथर्वशीर्ष से बड़ा कोई स्त्रोत नहीं है. हालांकि मंत्र जाप और हवन में मंत्र के प्रयोग को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है.