CM Yogi Mathura Visit : 'कोई नाम लेने वाला तक नहीं बचा', श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा करने के बाद बोले सीएम योगी
CM Yogi Mathura Visit Today : आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां की गई. सीएम ने पूजा करने बाद कहा कि आज से 500 साल पहले 1528 में विदेशी आक्रांता ने हमारी आस्था को खत्म करने का प्रयास किया. जो लोग मानते थे कि हम अविजित हैं, आज उन आक्रांताओं को आप ढूंढने से भी नहीं पाएंगे. सब समाप्त हो गए.