Chilli Farming : सिकुड़ रही मिर्च की पत्तियां? एक गलती से बर्बाद हो जाएगी फसल, इन दवाओं का करें स्प्रे
How to stop leaf curl virus : इन दिनों मिर्च में थ्रिप्स और माइट्स जैसे मौसमी रोग तेजी से फैल रहे हैं. इन रोगों की वजह से फसल की पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं. अगर किसान भाई अपनी मिर्च की खेती को इस वायरस से बचाना चाहते हैं तो इमिडाइक्लोरोप्रिड दवा का स्प्रे कर सकते हैं. लोकल 18 से फिरोजाबाद के कृषि रक्षा अधिकारी सुमित कुमार चौहान बताते हैं कि ये कीटनाशक जिले की सभी कृषि रक्षा इकायों पर उपलब्ध है. इनका उचित मात्रा में प्रयोग करने से रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है.