Chilli Farming : झुलसा से फल सड़न तक…इन 7 वजहों से बारिश में बर्बाद हो जाएगी मिर्च की फसल
Chili Crops Care Tips : मानसून में मिर्च किसानों की मुसीबत बढ़ जाती है. ये मौसम पौधों की ग्रोथ के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है. लोकल 18 से रायबरेली के कृषि अधिकारी शिव शंकर वर्मा बताते हैं कि बारिश के दौरान मिर्च को सबसे ज्यादा नुकसान खेत में पानी भरने से होता है. खरपतवार भी रोगों के फैलने का कारण बन सकते हैं. नियमित निराई-गुड़ाई करते रहें, लेकिन गीली मिट्टी में बहुत ज्यादा गुड़ाई करने से बचें. बारिश में मिर्च के फल लंबे समय तक गीले रहने पर सड़ने लग सकते हैं. जो फल सड़ने या खराब होने लगे हैं, उन्हें तुरंत तोड़कर खेत से बाहर कर दें. मानसून में झुलसा, फल सड़न और दूसरे फफूंदजनित रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है.