Chandra Grahan : चंद्र ग्रहण के दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, अयोध्या के पंडित ने बताई वजह
Dharm Aastha : 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है. कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौती खड़ी कर सकता है, जबकि कुछ जातकों को सकारात्मक नतीजा मिल सकता है. लोकल 18 से अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के हिसाब इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों में से 8 के लिए नकारात्मक और 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. चार राशियों में वृश्चिक, सिंह, वृषभ और कुंभ शामिल हैं.