Cauliflower farming : कौड़ियों के भाव बिकेगी फूलगोभी, बरसात में ये गलती इतनी खतरनाक
Cauliflower farming tips : फूलगोभी की खेती करने वाले किसानों के लिए फूलों का फटना या बिखराव हमेशा से बड़ी चुनौती रहा है. इससे न केवल फसल की गुणवत्ता खराब होती है, बल्कि बाजार में सही दाम भी नहीं मिलता है. लोकल 18 से शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह बताते हैं कि फूलगोभी में बिखराव या फूलों का ढीला होना असंतुलित पोषण और गलत जल प्रबंधन का नतीजा है. बरसात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है. रोपाई के समय मिट्टी का चयन, पौधों की आपसी दूरी और सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता सीधे तौर पर फूल के आकार और मजबूती को तय करती है. रनजोद सिंह बताते हैं कि अगर किसान वैज्ञानिक तकनीक को अपनाकर सही समय पर बोरोन का इस्तेमाल करें और जलभराव से फसल को बचाएं, तो गोभी के फूलों को बिखरने से रोका जा सकता है.