BSP की बैठक में उमाशंकर सिंह के बेटे का आना और आकाश आनंद की गैरमौजूदगी, मायावती के क्लियर निर्देशों का मतलब समझें
BSP Mayawati News : बसपा चीफ मायावती की बैठक से पार्टी का संदेश फिलहाल साफ है. 2007 की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना, कानून-व्यवस्था के अपने मॉडल को सामने रखना, गरीब और वंचित वर्गों से संपर्क बढ़ाना और संगठन को सेक्टर स्तर तक सक्रिय करना बसपा की चुनावी रणनीति के प्रमुख हिस्से होंगे. बसपा ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को चुनावी मोड में लाने की कोशिश शुरू कर दी है. पार्टी की विशेष बैठकों में प्रदेश इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ 75 जिलाध्यक्षों को भी शामिल किया जा रहा है.