Bhindi ki kheti : एक बार लगाओ, कई साल की छुट्टी…भिंडी किसान अपनाएं ये ट्रिक, पुराने पौधों पर दोबारा आने लगेगी फसल
Bhindi ki kheti kaise karen : अगर आपके भिंडी के पौधे भी पुराने हो चुके हैं तो उन्हें उखाड़ने की जरूरत नहीं है. अब आप उनकी कटाई करके दोबारा पैदावार ले सकते हैं. लोकल 18 से शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह कहते हैं कि इस आसान तकनीक को अपनाकर किसान कम लागत और कम समय में दोबारा फसल ले सकते हैं. रनजोद सिंह के मुताबिक, पुराने पौधों को मुख्य तने से 1 से 1.5 फीट ऊपर से काट दिया जाए तो उनमें नई शाखाएं फूटने लगती हैं.