Bareilly Lawyers Protest: ‘पहले नोटिस देते, सामान तो निकाल लेते’, चैंबर टूटने के बाद वकीलों ने खोला मोर्चा
बरेली में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों ने सुधीर जैन चौक पर अनिश्चितकालीन गांधीवादी धरना शुरू कर दिया है. अधिवक्ताओं का आरोप है कि 13 अगस्त की रात बिना पूर्व नोटिस चैंबरों में तोड़फोड़ की गई और जरूरी सामान व मुकदमों से जुड़ी फाइलों को नुकसान पहुंचा. वकील चैंबर दोबारा बनाने, नुकसान की भरपाई और भविष्य में कार्रवाई से पहले लिखित नोटिस देने की मांग कर रहे हैं.