Bangle Design: लाल-हरी चूड़ियां और घुंघरू वाले कंगन…इस कॉम्बिनेशन पर फिदा हुईं महिलाएं, फिरोजाबाद में खूब हो रही खरीदारी
Latest Ghungroo Bangle Designs for Women: त्योहार हो या पार्टी, महिलाओं की ड्रेस के साथ मैचिंग चूड़ियां और कंगन उनकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. इसी वजह से फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट में इन दिनों नए डिजाइन के चूड़ी-कंगन सेट की मांग बढ़ रही है. खासकर घुंघरू वाले कंगन महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग रंगों की चूड़ियों के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है. दुकानदार शिवांग गुप्ता के मुताबिक इस बार लाल और हरी चूड़ियों के साथ घुंघरू कंगन का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि इनका सेट घर पर भी अपनी पसंद के हिसाब से तैयार किया जा सकता है और कीमत भी बजट में है.