Ballia Mid-Day Meal Scam: मिड-डे मील में ₹1400000 का घोटाला, Gen-Z ने गूगल से DM का पता खोज की शिकायत
Mid Day Meal Scam: उत्तर प्रदेश के बलिया में मिड-डे मील योजना में हो रहे 14 लाख रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज में दो साल से छात्रों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा था, लेकिन कागजों में लगातार बजट निकाला जा रहा था. लेकिन, सबसे दिलचस्प बात घोटाले के भंडोफोड़ को लेकर है. दरअसल, बच्चों को नहीं मालूम था कि इसकी शिकायत किससे किया जाए, तो उन्होंने गूगल किया फिर जवाब में जब डीएम आया तो उनको पता नहीं कि डीएम को शिकायत कैसे की जाए. गूगल की ही मदद से उन्होंने पता निकाला और शिकायत की.