Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार

By
July 9, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के बागपत में चर्चित डबल मर्डर केस में टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या के बाद मारे गए हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी के मामले में पुलिस ने मृतक सोहनलाल के भाई दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि जांच में दीपक की भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

आरोप है कि वरुण को भी गोली मारी गयी थी, उसके परिजनों ने कार्रवाई को लेकर पंचायत भी की थी और पुलिस पर गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाब बना रखा था. जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है.

नोएडा पुलिस, सड़क पर बेसुध पड़े युवक को पहुंचाया अस्पताल! | ABP GANGA" src="https://www.youtube.com/embed/u1hu5EdEPAc" width="951" height="535" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen">

क्या है पूरा मामला ?

9 जून को बड़ौत शहर के दिल्ली बस स्टैंड के पास टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की उनकी ही दुकान पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को पकड़ लिया था. आरोप है कि भीड़ की पिटाई के साथ-साथ वरुण को गोली भी मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मुकद1मे दर्ज हुए और पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक

जांच के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

वरुण लुहारी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मृतक सोहनलाल के भाई दीपक अग्रवाल और राजेश अग्रवाल ने वरुण को गोली मारी थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. अब इसी जांच के बाद पुलिस ने दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है. उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है.

सोहनलाल-विकास हत्याकांड और वरुण लुहारी की मौत, दोनों मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अब दीपक अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

Next

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
• कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
• वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
• Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
• 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme