Azamgarh News: आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया. मामला पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव से सामने आया है, यहां बृहस्पतिवार की रात सोते समय दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड और आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, हेवती डीहवा गांव निवासी जगदंबा प्रसाद यादव (70) रोज की तरह घर से कुछ दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे. जबकि उनका पोता अंकित (25) घर में अपनी चचेरी दादी और दो भाइयों के साथ सो रहा था. देर रात अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दादा और पोते की हत्या कर दी.

सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!

डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

वहीं, पोते के साथ सो रही चचेरी दादी फूलमती को जब इसका एहसास हुआ तो उसने अंकित के दोनों भाइयों को जगाया. वह अंकित को लेकर अंबेडकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया. इसी बीच परिवार के लोग जब उसके दादा को इस बात की सूचना देने के लिए पहुंचे तो पाया कि उनकी भी गला काटकर हत्या हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकार और एसपी ग्रामीण के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

घर से 100 मीटर खेत में मिली खून से सनी कुल्हाड़ी

वहीं, पुलिस को जांच के दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई. इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रात दो बजे हत्या की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और क्लेश का मामला प्रकाश में आया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- ‘इस जन्म में तो…'