Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने टप्पल क्षेत्र में बड़ा बुलडोजर अभियान चलाकर करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है. इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह के सख्त निर्देशों के बाद टप्पल क्षेत्र के मरोरगढ़ी गांव और फेज-2 इलाके में यह विशेष अभियान चलाया गया.

8 हेक्टेयर जमीन से हटा कब्जा, ढहाई गईं कॉलोनियां

प्राधिकरण को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उसकी अधिग्रहित भूमि पर भू-माफिया अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित कर प्लॉट बेच रहे हैं. शिकायत सही पाए जाने के बाद भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया.

कितनी जमीन कराई मुक्त: करीब 8 हेक्टेयर (लगभग 1.5 लाख वर्गमीटर) भूमि.

बाजार कीमत: कब्जामुक्त कराई गई जमीन की वर्तमान कीमत 300 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

क्या-क्या टूटा: जेसीबी और बुलडोजर की मदद से अवैध सड़कें, बाउंड्री वॉल, गेट, निर्माणाधीन मकान और अन्य ढांचों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया.

राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

’बिना मंजूरी वाले प्लॉट न खरीदें, कार्रवाई जारी रहेगी'

मौके पर मौजूद ओएसडी (आईएएस) शैलेंद्र कुमार सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्राधिकरण की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे प्राधिकरण की बिना स्वीकृति वाली किसी भी अवैध कॉलोनी या प्लॉट में अपनी गाढ़ी कमाई का निवेश न करें. अगर वे ऐसा करते हैं, तो भविष्य में होने वाली कार्रवाई के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे.

वहीं, एसडीएम अभिषेक शाही ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी भूमि को सुरक्षित करना और क्षेत्र का सुनियोजित विकास करना है. सरकार की मंशा के अनुरूप अवैध कब्जाधारियों पर यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी.

पुलिस छावनी में तब्दील रहा इलाका

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. अभियान के दौरान तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, YEIDA के परियोजना अधिकारी, राजस्व विभाग की टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा. घंटों चली इस कार्रवाई के बाद करोड़ों की जमीन वापस सरकार के खाते में आ गई है.

’मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति’, कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग