Agri Tips : शतावर उगाकर बना रहा पाउडर, गोंडा का ये किसान इस ट्रिक से छाप रहा नोट
Shatavari Farming : गोंडा के प्रगतिशील किसान शिव कुमार मौर्य ने कमाल कर दिखाया है. वे धान-गेहूं के साथ एक ऐसी फसल भी उगा रहे हैं, जो किसानों की किस्मत बदल सकती है. इस फसल से वे उसका पाउडर और जूस तैयार करके बेचते हैं. लोकल 18 शिव कुमार मौर्य बताते हैं कि शतावर की जड़ों को पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है. इसी तरह शतावर से जूस भी तैयार होता है. शिव कुमार मौर्य के मुताबिक, केवल फसल बेचने के बजाय उससे पाउडर और जूस जैसे उत्पाद तैयार करने से मूल्य बढ़ाया जा सकता है. आयुर्वेद में शतावर का इस्तेमाल पाचन संबंधी परेशानी, शरीर में कमजोरी, भूख की कमी और महिलाओं में स्तनपान से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है.