Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
By
July 22, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर क्राइम पुलिस ने देशभर में भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह फर्जी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आईडी, फर्जी लिंक और एपीके (APK) फाइल भेजकर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहा था. पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
<p style=”text-align: justify;”>इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब आगरा के ही एक निवासी ने साइबर क्राइम थाने में चौंकाने वाली शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने बताया कि उसकी व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसकी जानकारी के बिना ही एक जन सेवा केंद्र (CSC) खोला गया है. इसी फर्जी सीएससी आईडी का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>शिकायत मिलते ही आगरा थाना साइबर क्राइम प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और मामले की तह तक जाने के लिए साइबर इंटेलिजेंस टीम (Cyber Intelligence Team) को भी जांच में लगा दिया गया.
<p style=”text-align: justify;”><a title=”गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/gorakhpur-infrastructure-development-cm-yogi-adityanath-four-lane-flyover-network-ann-3164107″ target=”_self”><span style=”color: #e03e2d;”>गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
<h3 style=”text-align: justify;”>फर्जी लिंक भेजकर खाली कर देते थे अकाउंट
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि वे पीड़ित की केवाईसी (KYC) और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से सीएससी सेंटर संचालित कर रहे थे. गिरोह लोगों के मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजता था. जैसे ही पीड़ित लिंक पर क्लिक करता, ठग उनके मोबाइल नंबर व बैंक खातों से जुड़ी गुप्त जानकारी हासिल कर लेते थे. फिर पलक झपकते ही खातों से रकम गायब कर दी जाती थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>दुबई तक जुड़े हैं ठगों के तार
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आगरा से संचालित अकेले इस सीएससी सेंटर के जरिए ही करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई. वहीं, गिरोह के गुर्गों ने विभिन्न राज्यों में बैठकर देशभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. जांच में इस गिरोह के तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और यहां तक कि दुबई (Dubai) से भी जुड़े मिले हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>पांच अन्य आरोपी रडार पर, डिजिटल उपकरण जब्त
<p style=”text-align: justify;”>डीसीपी (वेस्ट) आदित्य कुमार ने बताया कि इस गिरोह के पांच अन्य आरोपी भी पुलिस के रडार पर हैं. ये आरोपी तकनीकी सहायता देने, फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने और लॉगिन संचालन का काम करते थे. गिरफ्तार आगरा निवासी आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पहले से ही आगरा, जौनपुर और गुरुग्राम में साइबर अपराध के कई मुकदमे दर्ज हैं. डीसीपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के डिजिटल उपकरणों और सीएससी वॉलेट की बारीकी से जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में ही करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस अब संबंधित तकनीकी एजेंसियों के साथ मिलकर फर्जी केवाईसी, फोटो और वीडियो के इस्तेमाल की भी जांच कर रही है. फरार चल रहे गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश और प्रयास तेज कर दिए हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो…” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-politics-samajwadi-party-attacks-bjp-on-pm-narendra-modi-statement-protest-3163305″ target=”_self”>दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो…
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
Next
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme