वो सीवी नहीं बना पाती थी, हत्या कैसे प्लान कर लेगी? शालू का भाई बोला- बेगुनाह है बहन
कानपुर के दवा कारोबारी हत्याकांड में सुपारी देने के आरोप में जेल भेजी गई बहू शालू के भाई और बहन ने उसे बेगुनाह बताया है। भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया मल्होत्रा ने मीडिया के सामने आकर कहा कि वह बहुत सीधी लड़की थी। अपने ससुर का पूरा ख्याल भी रखती थी। वो हत्या की प्लानिंग नहीं कर सकती।