गोरखपुर: खाने के तेल को बार-बार गर्म करना जानलेवा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ी मिलावट, पैकेट पर इन चीजों की करें जांच
गोरखपुर के बाजारों और खानपान प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल हो रहे खाद्य तेल की शुद्धता को लेकर बड़ा अलर्ट सामने आया है. होटल और रेस्टोरेंटों में एक ही तेल को बार-बार खौलाने से वह सेहत के लिए धीमा जहर बन रहा है, जिससे निपटने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अब विशेष उपकरणों के जरिए सीधे मौके पर तेल की जांच कर रहा है.