धरने से नहीं, सरकार को डराने से हर काम होगा; योगी के मंत्री संजय निषाद को अखिलेश की नसीहत
गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि सहयोगी मंत्री को धरने के बजाय सरकार को डराना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज की सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा के लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए परिवार की मांगें मानने की अपील की।