ग्राउंड रिपोर्ट: उफान पर गंगा, कानपुर से बनारस तक बाढ़ का साया, बैराज से 4.18 लाख क्यूसेक पानी छूटा, 16 जिलों में हाई अलर्ट
गंगा के रौद्र रूप ने कानपुर से लेकर वाराणसी तक तबाही की आहट तेज कर दी है. बैराज से छोड़े गए 4.18 लाख क्यूसेक पानी के बाद कटरी के दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं और पानी अब सीधे ग्रामीणों के घरों में घुसने लगा है. 16 जिलों में हाई अलर्ट के बीच हालात इतने संवेदनशील हैं कि बैराज के सभी 30 गेट खोलने पड़े हैं. कमर तक भरे पानी के बीच पलायन की मजबूरी और प्रशासनिक दावों के बीच, पढ़िए गंगा किनारे से जमीनी हकीकत.