ग्राउंड रिपोर्ट: वाराणसी नमो घाट से बहकर चंदौली पहुंचा लाखों का चेंजिंग रूम, 1 महीने से तार से बांधकर रखवाली कर रहे ग्रामीण, अफसर बेखबर
गंगा का रौद्र रूप और प्रशासनिक बदहाली की एक अजीबोगरीब तस्वीर चंदौली में देखने को मिली है. बनारस के हाई-प्रोफाइल ‘नमो घाट’ पर लाखों रुपये खर्च कर श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया चेंजिंग रूम गंगा की तेज धार में बहकर मीलों दूर चंदौली के कुंडा कलां गांव जा पहुंचा. हैरानी की बात यह है कि सरकारी संपत्ति को बहकर दूसरे जिले में पहुंचे एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन बेपरवाह विभाग को इसकी सुध तक नहीं है. अब गांव वालों ने इस लावारिस पड़े चेंजिंग रूम को लोहे के तार से बांधकर संभाला हुआ है और सिस्टम से सवाल पूछ रहे हैं कि जनता की गाढ़ी कमाई से बनी सुविधाओं की सुध आखिर कब ली जाएगी?