रूस से डरा सहमा परिवार लौटा कानपुर, इंजीनियर चंदन बोले पुलिस ने हाथ बांधे, धमकाकर कागज पर कराए साइन
Russia Kanpur Engineer Chandan Gupta : मॉस्को में पुलिस हिरासत में लिए गए कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता परिवार के साथ भारत लौट आए हैं. चंदन ने 48 घंटे की हिरासत और पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. पत्नी स्नेहा ने कहा कि अब परिवार दोबारा रूस नहीं जाएगा. आखिर चंदन के साथ क्या हुआ था, आइये जानते हैं उनकी कहानी…