Lolark Kund : जब IVF भी खड़े कर देता है हाथ, सूनी गोद भरता है काशी का ये कुंड, जानिए लोकेशन
Lolark Kund Varanasi : वाराणसी का ये कुंड चमत्कारी माना जाता है. भदैनी मुहल्ले के इस कुंड में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दैवीय शक्तियां उतरने की मान्यता है. 90 के दशक में बीएचयू के रिसर्चर प्रोफेसर प्रवीण सिंह राणा की टीम ने लोलार्क कुंड पर बकायदा इसकी स्टडी की थी. इस कुंड के ऊपर लोलाकेश्वर महादेव का मंदिर भी है. इसी जगह पर भगवान सूर्य ने शिवलिंग की स्थापना कर तपस्या की थी. निसंतान दम्पति जब आइवीएफ से भी आस छोड़ देते हैं, उस समय यही कुंड उनके काम आता है.