मेरठ का त्यागी हॉस्टल 112 वर्षों से प्रतियोगी छात्रों के रहने का है ठिकाना, कम शुल्क में मिलता है भविष्य संवारने का मौका
मेरठ का त्यागी हॉस्टल 1914 से गरीब किसान परिवारों के बच्चों को कम शुल्क में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहा है. वर्तमान समय में त्यागी हॉस्टल में वार्डन के रूप में कार्य कर रहे सचिन त्यागी ने बताया कि असौड़ा हाउस की रियासत की कमान संभालने वाले चौधरी रघुवीर सिंह नारायण द्वारा मेरठ के त्यागी हॉस्टल के निर्माण के लिए लगभग 50 बीघा जमीन दान की थी. इसके पश्चात हॉस्टल वर्ष1914 में हॉस्टल का निर्माण हुआ था. उन्होंने बताया कि तब से लेकर अब तक यहां युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मेरठ के प्रतिष्ठित कॉलेजों में अध्ययन करते हैं. उन्होंने बताया कि जिस उद्देश्य से इस हॉस्टल का निर्माण कराया था.