मुरादाबाद में पोल्ट्री फार्म योजना से बढ़ेगा ग्रामीण रोजगार, पशुपालन विभाग दे रहा 70% बैंक लोन व 5 साल तक 7% ब्याज अनुदान देगा, जानें
Poultry Farming Business: मुरादाबाद में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील दत्त प्रजापति ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पोल्ट्री विकास नीति के अंतर्गत एक योजना चलाई जा रही है.इस योजना में पशुपालक कम से कम 10,000 मुर्गियों से अपना पोल्ट्री फार्म शुरू कर सकता है. कुल लागत 1 करोड़ रुपये बैंक लोन 70% यानी 70 लाख रुपये स्वयं की लागत मार्जिन मनी 30% यानी 30 लाख रुपये इस यूनिट से प्रतिदिन लगभग 10,000 अंडों का उत्पादन होगा.सरकार द्वारा इस योजना में लिए गए लोन पर 5 साल तक 7% ब्याज अनुदान भी दिया जाता है. जिससे पशुपालक 5 साल बाद अपनी यूनिट को अच्छी तरह से चला सकता है.