Rampur News : न फीस, न रहने-खाने का चार्ज…रामपुर में होगी मेंस पार्लर की ऐसी ट्रेनिंग, कैसे करें अप्लाई?
Free Salon Course Rampur : 30 दिन की इस ट्रेनिंग में युवाओं को सैलून की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से यह प्रशिक्षण 17 सितंबर से प्रस्तावित है. कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. बैंक की ओर से रहने, खाने, ड्रेस, स्टेशनरी और प्रशिक्षण सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. आरसेटी मास्टर ट्रेनर सर्वेश साहू ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है. आवेदन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, नैनीताल रोड, पहाड़ी गेट, रामपुर में संपर्क किया जा सकता है.