गणेश चतुर्थी के लिए सहारनपुर में सजा बाजार, ₹10 हजार वाली प्रतिमा सिर्फ ₹4 हजार में, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
Saharanpur News: गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक आते ही सहारनपुर में गणपति बप्पा की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है. गंगोह रोड पर राजस्थान से आए मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर अलग-अलग आकार और रंगों में गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं. यहां 50 रुपये से लेकर 4 हजार रुपये तक की मूर्तियां मिल रही हैं, जबकि करीब 10 हजार रुपये कीमत वाली प्रतिमा भी 4 हजार रुपये में उपलब्ध है. खास बात यह है कि इन मूर्तियों को प्लास्टर, खड़िया मिट्टी और भूसे से तैयार किया जा रहा है, ताकि विसर्जन के दौरान ये आसानी से पानी में घुल सकें. सहारनपुर के अलावा आसपास के जिलों और हरियाणा से भी लोग यहां गणपति की मूर्तियां खरीदने पहुंच रहे हैं.