चूड़ी जैसी मुड़ने लगें गन्ने की पत्तियां या आने लगे सिरके जैसी गंध, तो समझ लीजिए खतरे में हैं फसल, जानें इलाज
Sugarcane Crop Care Tips: शाहजहांपुर में बरसात के मौसम के साथ गन्ने की फसल पर पोक्का बोइंग बीमारी का खतरा बढ़ गया है. फफूंद से होने वाली यह बीमारी शुरुआत में गन्ने की ऊपरी पत्तियों में ऐंठन और चूड़ी जैसी सिलवटों के रूप में दिखाई देती है, लेकिन समय पर ध्यान न दिया जाए तो पौधे का ऊपरी हिस्सा सड़ने लगता है और सिरके जैसी गंध आने लगती है. फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. हादी हुसैन खान ने बीमारी की पहचान से लेकर बचाव और संक्रमित पौधों को खेत से हटाने का तरीका बताया है. जानिए गन्ने में पोक्का बोइंग बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं और फसल को बचाने के लिए किसान तुरंत कौन से उपाय कर सकते हैं.