Ground Report: नोएडा के पर्थला में मौत बनकर खड़ी 5 मंजिला इमारत, दरकती दीवारों के बीच खौफ के साए में 16 जिंदगियां
आसमान छूती पांच मंजिला इमारत, दरकती दीवारें और हर पल मौत की आहट… यह खौफनाक मंजर किसी आपदा प्रभावित इलाके का नहीं, बल्कि हाईटेक सिटी नोएडा के सेक्टर 122 स्थित पर्थला गांव का है. यहां बीते दो-तीन सालों से एक अवैध और जर्जर पांच मंजिला ढांचा यमदूत बनकर खड़ा है, जिसकी जद में आकर आसपास के आशियाने भी पाताल में धंसने लगे हैं. बेबस पड़ोसियों की आंखों में नींद नहीं, बस एक ही खौफ है कि न जाने कब यह कंक्रीट का पहाड़ मलबे में तब्दील होकर उनकी सांसें छीन ले.