दुबग्गा मंडी के पीछे से निकलेगा दुबग्गा फ्लाईओवर, जमीन मिली, निर्माण इसी सप्ताह से शुरू
लखनऊ के दुबग्गा फ्लाईओवर के लिए जमीन मिल गई है। इसका निर्माण इसी सप्ताह से शुरू होगा। सेतु निगम ने निर्माण शुरू करने के लिए मौके पर साइट ऑफिस खोला है। फ्लाईओवर दुबग्गा मंडी के पीछे से मंडी की जमीन से निकाला जाएगा।