पत्नी की हत्या के बाद थाने में सरेंडर; पति बोला- फोन पर बात करती थी
मथुरा में मामूली कहासुनी के बाद पत्नी पूजा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पति जगदेव ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और विवाद के दौरान आवेश में हत्या कर दी।