पूरी चौकी बर्खास्त हो, नहीं तो SP आवास घेरेंगे; विनोद हत्याकांड पर मंत्री संजय निषाद का अल्टीमेटम
गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हमले में घायल होने के बाद केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। मंत्री संजय निषाद ने परिजनों से मिलकर पुलिस पर सवाल उठाए और एसएचओ समेत पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर 11 सितंबर को एसपी कार्यालय घेरने की चेतावनी दी।