श्मशान घाट पर भी हो रहा भ्रष्टाचार, गोरखपुर पहुंचे अजय राय का योगी सरकार पर तीखा हमला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि श्मशान घाट पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है। श्रीगोरक्ष घाट पर हादसे में मारे गए दो अधिवक्ताओं के परिवार से भी अजय राय मिले।