'मैं आपके गांव गया हूं…, नहीं सर आप मेरे घर…', कौन हैं गोरखपुर की आंगनबाड़ी सेविका संध्या सिंह? CM योगी भी हैं फैन
Anganwadi Worker Sandhya Singh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी विकासखंड के बसियाखोर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है. वाराणसी में आयोजित नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के समक्ष उनके कार्यों का वीडियो प्रदर्शित किया गया. पति के आकस्मिक निधन के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए संध्या ने टेक होम राशन वितरण में तकनीक का शानदार इस्तेमाल किया और गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल में मिसाल पेश की, जिसके लिए उन्हें सीएम योगी से संवाद करने का गौरव प्राप्त हुआ.