कानपुर-उन्नाव आने-जानों वालों के लिए जरूरी खबर, तीन महीने के लिए बंद रहेगा जाजमऊ गंगा पुल; पढ़ लें नया ट्रैफिक प्लान
कानपुर और उन्नाव को आपस में जोड़ने वाला ऐतिहासिक जाजमऊ पुराना गंगा पुल मरम्मत कार्य के चलते अगले तीन महीनों के लिए पूरी तरह बंद रहने वाला है. आगामी 13 से 15 सितंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद 16 सितंबर से तीन महीने के लिए इस मार्ग पर सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जाएगी. अमावस्या और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए बक्सर गंगाघाट और अन्य वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है, जिससे चालकों को लंबा चक्कर काटना पड़ सकता है.