अयोध्या में सरयू का रौद्र रूप: खतरे के निशान से 34 सेमी ऊपर बह रही नदी, घाटों तक पहुंचा पानी, अलर्ट पर प्रशासन
सरयू नदी का जलस्तर वर्तमान समय में 93.070 मीटर दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि यह जलस्तर खतरे के निशान से करीब 34 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को सरयू के जलस्तर में वृद्धि की प्रमुख वजह माना जा रहा है. बारिश के कारण नदी में लगातार पानी आ रहा है. जिससे आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई गई ह