जायके के साथ सेहत की जुगलबंदी: ताजी सब्जियों और कम तेल से बना उत्तपम बना आगरा वासियों की पहली पसंद
ताजनगरी आगरा में इन दिनों स्ट्रीट फूड के शौकीनों की जुबान पर एक अलग ही जायका चढ़ा हुआ है. बात जब स्वाद के साथ सेहत की हो, तो लोग पारंपरिक तली-भुनी चीजों को छोड़ साउथ इंडियन डिशेज को तरजीह दे रहे हैं. इसी कड़ी में आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित ‘आंगन रेस्टोरेंट’ का वेज उत्तपम शहर भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. कम तेल, भरपूर ताजी हरी सब्जियां और साथ में नारियल-टमाटर की तीखी-मीठी चटनी के इस अनोखे संगम ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को अपना मुरीद बना लिया है.