Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
By
August 10, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>भदोही पुलिस प्रशासन ने वंचित और निराश्रित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है. ‘ऑपरेशन नया जीवन फेज 2’ के तहत पुलिस ने जिले के 70 असहाय और बेसहारा बच्चों के आवश्यक कानूनी दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें सौंपे हैं. इस पहल के बाद जिले में अब तक कुल 123 बच्चों को उनकी सामाजिक पहचान और अधिकार मिल चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में 8 अगस्त को थाना भदोही परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चिन्हित बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और बैंक पासबुक वितरित की गई. एएसपी ने कहा कि इस अभियान के प्रथम चरण (फेज-1) में 53 बच्चों को यह लाभ दिया जा चुका था, जिसके बाद अब लाभान्वित बच्चों की कुल संख्या 123 पहुंच गई है.
<p style=”text-align: justify;”>यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
<h3 style=”text-align: justify;”>कागजों के अभाव में नहीं रुकेगी पढ़ाई और योजनाएं
<p style=”text-align: justify;”>कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद करते हुए एएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘ऑपरेशन नया जीवन’ का सफल संचालन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य उन निराश्रित बच्चों को उनका अधिकार दिलाना है, जो बुनियादी दस्तावेजों के अभाव में शिक्षा, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>सिर्फ कागजात प्रदान करना लक्ष्य नहीं- एएसपी
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ कागजात प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान के साथ उज्ज्वल भविष्य देना है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए जागरूक कर रहा है और जिले में ऐसे अन्य जरूरतमंद बच्चों को चिन्हित करने का काम जारी है.
<h3 style=”text-align: justify;”>समाज और स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील:
<p style=”text-align: justify;”>भदोही पुलिस ने नागरिक समाज, सक्षम व्यक्तियों और स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) से आगे आकर इस मानवीय अभियान में सहभागी बनने की अपील की है, ताकि संसाधनों या कागजी अड़चनों के कारण किसी भी मासूम का भविष्य बाधित न हो.
<h3 style=”text-align: justify;”>कार्यक्रम में उपस्थित रहे अधिकारी
<p style=”text-align: justify;”>इस जनहितैषी पहल में पुलिस प्रशासन के साथ बाल कल्याण समिति और श्रम विभाग की सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी (CO) सुमित त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पी.सी. उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, एएचटीयू प्रभारी इन्द्रभूषण यादव, थाना भदोही के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, श्रम विभाग के प्रतिनिधि इन्द्रजीत तिवारी और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्था के जिला समन्वयक मनोज पाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
<p style=”text-align: justify;”>बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Next
इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
  • कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme