इमरान मसूद ने की कांवड़ियों की सेवा, फल-जूस बांटकर 'शिवभक्तों' का बढ़ाया उत्साह
<p style=”text-align: justify;”>सावन का महीना चल रहा है और कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीट से कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद इमरान मसूद एक बार फिर कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे और कांवड़ियों की सेवा की. सांसद इमरान मसूद ने कांवड़ियों को फल और जूस वितरित किया. इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों को फूल-माला और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया.
<p style=”text-align: justify;”>मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है. उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़ियों की सेवा करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह कोई आज की बात नहीं है, बल्कि वह कई सालों से कांवड़ियों की सेवा करते रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
<h3 style=”text-align: justify;”>रशीदी कोई मौलाना नहीं- इमरान मसूद
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, जब सांसद से मौलाना रशीदी द्वारा कांवड़ियों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो इमरान मसूद ने कहा कि “वह कोई मौलाना नहीं हैं, वह पैसे लेकर उल्टा-सीधा बोलते हैं. मैं ऐसे आदमी को नहीं मानता. मैं कोई कच्चा-पक्का मुसलमान नहीं, सच्चा मुसलमान हूं.”
<h3 style=”text-align: justify;”>’गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी'
<p style=”text-align: justify;”>सांसद इमरान मसूद ने कहा कि धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का सम्मान होना चाहिए और सहारनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. कांवड़ियों की सेवा के दौरान सांसद इमरान मसूद भोले भक्तों के साथ के शिव भक्ति में रंगे नजर आएं, कांवड़ियों ने भी सांसद इमरान मसूद का जोरदार स्वागत किया है.
<p style=”text-align: justify;”>सावन महीने में निकलने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था की प्रतीक है, कांवड़िये मीलों पैदल चलकर भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं, कांवड़िये हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर ‘दंडवत’ कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान