यूपी के प्रयागराज में बन रहा प्रदेश का पहला 18 मंजिला बस स्टेशन, नीचे बस अड्डा-ऊपर फाइव स्टार होटल, किस फ्लोर पर होगा क्या? जानें डिटेल्स
प्रयागराज में 18 मंजिला बस स्टेशन बनेगा, जो यूपी का पहला ऐसा बस स्टेशन होगा. UPSRTC और ओमैक्स समूह PPP मॉडल पर इसे विकसित कर रहे हैं. इसमें होटल, मॉल और व्यावसायिक परिसर भी होंगे. इस पूरे परिसर को दो हिस्सों, ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में विकसित किया जाएगा. ब्लॉक-ए मुख्य टावर होगा जो 18 मंजिल तक बनेगा, जबकि ब्लॉक-बी अपेक्षाकृत छोटा होगा. पूरे प्रोजेक्ट का मॉडल भी तैयार हो चुका है. अमेरिकन होटल समूह विंडहैम होटल एंड रिसॉर्ट अपने फाइव स्टार होटल के लिए दोनों ब्लॉकों के बीच स्विमिंग पूल, जिम, बैंक्वेट और अन्य प्रीमियम सुविधाएं विकसित करेगा.