चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो नर तेंदुए, संख्या बढ़कर हुई 92, होगी निगरानी
Chitrakoot news: रानीपुर टाइगर रिजर्व में मुरादाबाद वन प्रभाग से रेस्क्यू किए गए दो नर तेंदुओं को छोड़ा गया. अब रिजर्व में तेंदुओं की संख्या 92 हो गई है. मुरादाबाद वन प्रभाग के अलग-अलग क्षेत्रों से दोनों नर तेंदुओं को रेस्क्यू किया गया था.इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में उन्हें सुरक्षित तरीके से रानीपुर टाइगर रिजर्व लाया गया, यहां दोनों तेंदुओं को कुछ समय तक निगरानी में रखने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है.