स्वाद के साथ सफाई भी जरूरी, जौनपुर में खाद्य विभाग ने दुकानदारों और ग्राहकों को किया अलर्ट
जौनपुर में खुले में चाट, मिठाई, समोसा और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को सावधान किया है. विभाग के मुताबिक धूल, धुआं, मक्खियों और गंदगी के संपर्क में आने से खाना प्रभावित हो सकता है. दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.