पैसों की कमी पढ़ाई में नहीं बनेगी बाधा, फिरोजाबाद में IAS-PCS और NEET-JEE की फ्री कोचिंग,जानें समय और जगह
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित नारायण डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग संचालित की जा रही है. यहां IAS, PCS, NEET और JEE की तैयारी कराई जाती है. रोजाना 200 से अधिक छात्र कक्षाओं में पहुंचते हैं. कोचिंग की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलती हैं.