लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मड़ियांव थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की मां ने उसके दोस्त और दोस्त के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है. आरोप है कि मां की पायल बेचने की बात परिवार को बताने की धमकी देने पर युवक को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई.
<p style=”text-align: justify;”>मामा कॉलोनी, फैजुल्लागंज निवासी शुभम सोनी के भाई शिवम के मुताबिक, शुभम के दोस्त सुमित ने अपनी मां की पायल बेच दी थी. शुभम को पता चला तो उसने सुमित से कहा कि वह यह बात उसकी मां को बता देगा. आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. परिजनों का आरोप है कि सुमित ने शुभम को धमकी दी थी कि अगर वह जिंदा रहा तभी घर में यह बात बता पाएगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/aligarh-as-shivbhakt-dandvat-yatra-on-iron-nails-for-family-and-village-ann-3172616″>अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर ‘दंडवत’ कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
<h3 style=”text-align: justify;”>घूमने के बहाने बुलाया, फिर किया हमला
<p style=”text-align: justify;”>परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे सुमित शुभम को घूमने के बहाने घर से बुलाकर ले गया. आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई गई और इसके बाद सुमित ने अपने पिता मथुरा के साथ मिलकर शुभम पर हमला कर दिया. आरोप है कि दोनों ने ईंट-पत्थरों से शुभम को कूचा और उसके पेट में लोहे की रॉड घोंप दी. गंभीर रूप से घायल शुभम किसी तरह वहां से भागकर आगे बढ़ा, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण वह रास्ते में गिर गया.
<h3 style=”text-align: justify;”>CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
<p style=”text-align: justify;”>घटना से जुड़ी CCTV फुटेज भी सामने आई है. फुटेज में शुभम गली से बाहर जाता दिखाई देता है. कुछ देर बाद वह दौड़कर वापस आता है और उसके पीछे दो युवक नजर आते हैं. इसके बाद उसके साथ मारपीट होती दिखाई देती है. कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंचते नजर आते हैं. आरोप है कि इसी दौरान शुभम पर लोहे की रॉड से हमला किया गया. हमलावरों के चले जाने के बाद शुभम लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ता है. चलने में असमर्थ होने पर वह दीवार का सहारा लेता है और कुछ देर बाद जमीन पर गिर जाता है. अगले दिन सुबह उसका शव घर के बाहर मिला.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को किया गिरफ्तार
<p style=”text-align: justify;”>घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. मृतक के भाई शिवम की शिकायत पर सुमित और उसके पिता मथुरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. मड़ियांव थाने के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bsp-chief-mayawati-react-on-rss-chief-mohan-bhagwat-reservation-statement-3172538″>मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़…