Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
By
August 9, 2026 4 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ ने रविवार (9 अगस्त) को लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद बीजेपी नेताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, कलाकारों समेत प्रदेशवासियों संग मुख्यमंत्री आवास (5 कालिदास मार्ग) से विधान भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली. मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराते बच्चों के साथ सेल्फी ली और उनकी हौसलाअफजाई की. शुभारंभ स्थल पर वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया. मुख्यमंत्री ने स्वाधीनता दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए अपील की कि इससे पहले हर घर में तिरंगा फहराएं. मुख्यमंत्री ने तिरंगा को सादगी, विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीक बताया.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पूरे देश में आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने भारत की आजादी और स्वतंत्र भारत में देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों, सैनिकों व संविधान निर्माताओं राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव आंबडेकर, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि को भी याद किया. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/brij-bhushan-sharan-singh-says-2027-up-assembly-election-wont-be-one-sided-call-it-tough-contest-3172649″ target=”_self”>Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
<h3 style=”text-align: justify;”>तिरंगा सादगी, विकास, विरासत का प्रतीक- सीएम
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा सादगी, विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है. प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान बनाए रखने के लिए राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों को संज्ञेय अपराध की सूची में रखते हुए दंडित करने का निर्णय भी लिया है. उन्होंने कहा कि अब यह नहीं हो सकता कि रहेंगे भारत में लेकिन भारत के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत को अपमानित करेंगे. 
<h3 style=”text-align: justify;”>राष्ट्र प्रथम का मंत्र हर युवा के लिए प्रेरणा 
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश में वंदे मातरम का गान हो रहा है. आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व भी है. 1925 में आज के ही दिन पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां ने काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम देकर ब्रिटिशरों की चूलों को हिलाया था. यह तिरंगा यात्रा हुतात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और पीएम मोदी के राष्ट्र प्रथम के मंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है. यह मंत्र भारत के हर युवा के लिए प्रेरणा है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जा का प्रतीक हैं- सीएम
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जा का प्रतीक हैं और वह देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है. युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए उचित प्लेटफॉर्म हो, वह परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर सके. इस भाव के साथ दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरे देश में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता- सीएम
<p style=”text-align: justify;”>तिरंगा यात्रा में युवाओं की उपस्थिति से गद्गद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें’ के संकल्प को लेकर जिन हुतात्माताओं ने राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान दिया, लखनऊ में 25-30 हजार युवा इस तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर उन सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं. यह अपार ऊर्जा राष्ट्रभक्ति के प्रति बलिदान होने वाले क्रांतिकारियों व स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता है.
<h3 style=”text-align: justify;”>कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी- सीएम
<p style=”text-align: justify;”>सीएम ने कहा कि राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान व राष्ट्र के प्रतीकों के प्रति जो कार्य 1947 के तत्काल बाद होना चाहिए, उसे 75 वर्ष क्यों लगे क्योंकि कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी, लेकिन पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्रथम है. उन्होंने भारत के प्रतीकों, युवाओं, गरीबों, आधी आबादी, किसानों के लिए नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए उचित मंच देकर आदर्श प्रस्तुत किया है. यह तिरंगा यात्रा उसी आदर्श की अभिव्यक्ति है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>आप भी अपने घरों पर फहराएं तिरंगा- सीएम
<p style=”text-align: justify;”>सीएम ने कहाकि तिरंगा के प्रति सम्मान हो, इसके लिए पीएम मोदी ने उसके कोड में संशोधन करके अनिवार्य कर दिया है कि अब आप अपने घर में भी इसे फहरा सकते हैं. कांग्रेस के समय इसके लिए न्यायालय में शरण लेकर लड़ाई लड़नी पड़ती थी तब लोग तिरंगा को घर में लगा पाते थे, लेकिन पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को आजादी दी कि भारत के आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को आप भी घर पर लगाएं. 
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम व भारत मां की जय के उद्घोष के साथ ही अनुशासन पूर्वक विधान भवन तक तिरंगा यात्रा निकलने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री के आह्वान पर पूरे रास्ते में राष्ट्रभक्ति व अनुशासन का अद्भुत संगम दिखा. मुख्यमंत्री हाथों में तिरंगा लिए नन्हे-मुन्नों के साथ ही संगठन व सरकार के शीर्षस्थ लोगों संग राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत देशभक्ति गीतों के बीच 5 कालिदास मार्ग से विधान भवन तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. विधान भवन के सामने मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर यात्रा को पूर्णता प्रदान की.  
<p style=”text-align: justify;”>इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, ब्रजलाल, संजय सेठ, विधायक नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर ‘दंडवत’ कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/aligarh-as-shivbhakt-dandvat-yatra-on-iron-nails-for-family-and-village-ann-3172616″ target=”_self”>अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर ‘दंडवत’ कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
Next
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
  • कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme