Hanuman Ansh Movie: हमने दादा से जो सुना था, फिल्म में सबकुछ वही था, ‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए बाबा नीम करौली के परिवार के लोग
Baba Neem Karoli Hanuman Ansh Movie Review: बाबा नीम करौली की जीवनी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. फिरोजाबाद के डीडी सिनेमा में फिल्म देखने बाबा की जन्मस्थली अकबरपुर से उनके परिवार के लोग भी पहुंचे. फिल्म देखने के बाद परिवार के सदस्यों ने बाबा के बचपन, जन्म और गांव छोड़ने से जुड़े दृश्यों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. उनका कहना है कि पर्दे पर दिखाई गई कई बातें उन्हें अपने बुजुर्गों से सुनी बाबा की कहानियों की याद दिलाती हैं. खास बात यह रही कि परिवार के लोग गांव के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को भी फिल्म दिखाने लेकर पहुंचे. फिल्म खत्म होने के बाद सिनेमाघर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया.