मझवां विधानसभा सीट: चाय की चुस्की के साथ खुली मझवां के विकास की पोल, किसी ने कहा काम हुआ तो किसी ने गिनाए गड्ढे
Mirzapur Majhawan Vidhan Sabha Seat Public Opinion : मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी चर्चा के बीच चाय की दुकान पर लोगों ने विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर अपनी राय रखी. किसी ने सड़क, बिजली और पुलों के निर्माण को उपलब्धि बताया तो किसी ने गड्ढों, पानी, शिक्षा और आवागमन की समस्याओं को लेकर सवाल उठाए.