कानपुर: पत्नी को वीडियो कॉल ट्यूशन टीचर ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
बर्रा सात के रहने वाले टयूशन टीचर पवन कुमार मिश्रा (41) ने सोमवार देर रात पत्नी श्वेता को वीडियो कॉल कर जान देने की बात कही। वह जब तक कुछ समझ पातीं तब तक कॉल कट गया। पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला।